Latehar Crime News: अपराधी राहुल सिंह के 7 गुर्गे गये जेल, रंगदारी मांगने और लेवी वसूली का करते थे काम

Latehar Crime News: लातेहार पुलिस ने अपराधी राहुल सिंह के गुर्गे के 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 10 जनवरी को उन्होंने चंदवा थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था.

लातेहार, चंद्र प्रकाश सिंह: लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के सात गुर्गों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार सभी अपराधी राहुल सिंह गैंग के लिए रंगदारी, लेवी वसूली और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम करते थे. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने ये जानकारी प्रेसवार्ता में दी है. सभी की गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो मोड़ पर यात्री शेड के पास से की गई है.

10 जनवरी को सभी ने दी थी गोलीबारी की घटना को अंजाम

लातेहार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के पन्नाटांड़ के पास कुडू से उदयपुरा तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण के लकड़ी यार्ड स्थल में गत 10 जनवरी को लेवी को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, रॉकी कुमार साहू, गणेश यादव, दिलीप कुमार सिंह व अशोक लोहरा शामिल हैं. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया 7.65 एमएम का एक देसी पिस्तौल, चार गोली, पांच मोबाईल व एक अपाची बाइक बरामद किया है.

चंद रुपये का लालच देकर नये युवकों से कराया जाता है काम

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि राहुल सिंह नये युवकों को चंद रूपयों की लालच देकर उनसे अपराध करा रहा है. जिस पर पुलिस की पैनी नजर है. उन्होंने कहा कि इस गैंग या किसी अन्य अपराधी, उग्रवादियों द्वारा किसी भी विकास काम के लिए लेवी की मांग की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. हम भरोसा दिलाते हैं कि इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

तीन पहले भी जा चुके हैं जेल

बता दें कि जिनकी गिरफ्तारी हुआ उनमें से तीन अपराधी (दीपक कुमार, जगदीश सिंह व बबलू सिंह) पहले भी जेल जा चुके हैं. छापामारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार, चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सरवन कुमार, एएसआई सरोज कुमार सिंह, कुमार छत्रपाल व सेट-44 व चंदवा थाना के जवान शामिल थे.

Also Read: रांची के हिंदपीढ़ी से गायब नाबालिग लड़कियों का मिल गया पता, 11 जनवरी से थीं लापता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >