चंदवा. करमा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रखंड सरना समिति के बैनर तले रविवार को स्थानीय कृषि फार्म परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई. इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.
मुख्य अतिथि गंगाधर लाल भगत और विशिष्ट अतिथि चंदवा पूर्वी मुखिया सह झामुमो जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव को पारंपरिक तरीके से मंच तक लाया गया. झामुमो युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही, मो सरफराज, विकास भगत, हरि कुमार भगत समेत अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
खोड़हा मंडलियों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम में विभिन्न खोड़हा मंडलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. पारंपरिक गीत और नृत्य के माध्यम से सरना समाज की लोक परंपरा और संस्कृति की झलक पेश की गयी. कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड सरना समिति के चंद्रदेव उरांव, विनोद भगत, विमल उरांव, मनीजर उरांव, भट्टू उरांव, सुरेश नाथ लोहरा, महेश उरांव समेत समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की भूमिका रही.
