बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर गांधी मैदान में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित झूलन मेला का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह ने किया. इस दौरान गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया.
मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह ने कहा कि मेला के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें. उन्होंने मेला आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने बताया कि मेला में शांति और व्यवस्था बनाये रखने के लिए समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है. समिति के सदस्य लगातार मेला परिसर की निगरानी करेंगे.
समाजसेवी मुकेश चंद्रवंशी ने छिपादोहर में झूलन मेला के आयोजन को खुशी की बात बताते हुए ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचकर मेला का आनंद लेने की अपील की.
मौके पर विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, राजू प्रसाद, सरवन सिंह, कृष्ण प्रसाद, नरेश सिंह, संजू श्रीवास्तव, मुखिया वेरोनिका कुजूर, अंकित कुमार, संगम प्रसाद, सूरज कुमार, सुधांशु ठाकुर समेत गणेश पूजा समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
