झारखंड सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के खिलाड़ियों का जलवा, 7 पदक जीते

धनबाद में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के खिलाड़ियों ने धूम मचा दी. उन्होंने कुल सात पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है. विभिन्न स्पर्धाओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कहानी.

महुआडांड़, लातेहार : झारखंड एथलेटिक संघ एवं धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 और 22 अगस्त को धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तृतीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कुल सात पदक हासिल किये. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

सात पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

प्रतियोगिता में अंतरी रानी कुजूर ने अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. आकांक्षा मिंज ने अंडर-16 बालिका वर्ग के हाई जंप में रजत पदक जीता.

संगीता कुमारी ने अंडर-16 बालिका वर्ग की 80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया. इसी वर्ग के पेंटाथलॉन में विनीता लकड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया.

अंडर-16 बालक वर्ग में नितिन आर्यन पांडेय ने पेंटाथलॉन में कांस्य पदक जीतने के साथ ही 80 मीटर हर्डल्स में भी कांस्य पदक हासिल किया. वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन-सी में शुभम कुमार ने कांस्य पदक जीता.

निरंतर अभ्यास और मेहनत को दिया सफलता का श्रेय

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, जिला एथलेटिक्स संघ की सचिव अनुभा खाखा, संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, उपाध्यक्ष सुशांत उज्ज्वल कुजूर, संयुक्त सचिव महताब आलम समेत संघ के अन्य सदस्यों ने बधाई दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >