चंदवा. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की चंदवा इकाई की बैठक रविवार, 20 सितंबर की सुबह स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामगार में होगी. बैठक में महासंघ के पदाधिकारी शामिल होंगे. प्रदेश कमेटी के भी कई पदाधिकारी बैठक में पहुंचेंगे.
बैठक में महासंघ की लातेहार जिला कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा की जायेगी. इसके अलावा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. लातेहार जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने की अपील की है.
