हेमंत सोरेन ने नहीं दिया चूल्हा खर्च, भाजपा देगी पक्का मकान, सोलर पैनल और गैस कनेक्शन, लातेहार में बोले शिवराज

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन ने जनता को 2000 रुपए चूल्हा खर्च नहीं दिया. भाजपा पक्का मकान, सोलर पैनल व गैस कनेक्शन देगी. लातेहार में शिवराज ने ये बातें कहीं.

Jharkhand Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लपेटे में लिया. शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि मनरेगा का पैसा दलालों की जेब में गया. कांस्टेबल भर्ती में 15 बच्चों की मौत हो गई. हेमंत सोरेन की सरकार ने युवाओं के सपने तोड़े.

2000 रुपए चूल्हा खर्च देने का हेमंत का वादा आज भी अधूरा

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा नेता सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा का पैसा दलालों की जेब में पहुंचा. इसकी जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलाएंगे. कहा कि किसानों के हित में छोटे बांध का निर्माण करेंगे और उनके खेतों तक पानी पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का 2000 रुपए चूल्हा खर्च देने का वादा आज भी अधूरा है.

15 बच्चों की मौत के लिए हेमंत सोरेन सरकार जिम्मेदार – शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ में आयोजित परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, तो हर गरीब को पक्का मकान मिलेगा. सोलर पैनल और मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना से बेटियों को सशक्त बनाया जाएगा. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को कांस्टेबल भर्ती में 15 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया.

झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को बर्बाद कर दिया

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस यात्रा की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है. आपको बिजली नहीं मिल रही. पीने को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा. बिना रिश्वत दिए सरकारी ऑफिस में आपका कोई काम नहीं होता. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलजीवन मिशन के लिए झारखंड को हजारों करोड़ रुपये दिए.

मनरेगा का पैसा दलालों की जेब में गया, जांच कराकर देंगे सजा

इस पैसे से झारखंड के गांव-गांव में पेयजल पहुंचाना था, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके. लेकिन हेमंत सोरेन ये पूरा पैसा खा गए. मनरेगा का पैसा दिल्ली से मोदी जी भेजते हैं, ताकि गांव के गरीबों को रोजगार मिले, लेकिन मनरेगा का पैसा दलालों की जेब में चला गया. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मनरेगा का भी मंत्री हूं. मैं इसकी जांच करवाने के लिए टीम भेजूंगा. दलालों की गिरफ्तारी होगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में सभी विकास कार्यों के लिए रेट फिक्स हैं.

नदी-नालों पर छोटे-छोटे बांध बनाकर देंगे सिंचाई सुविधा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महुआडांड़ में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है. मैंने देखा यहां के नदी-नालों का पानी बहकर सोन नदी से होते हुए गंगा में चला जाता है. हम इन नदी-नालों पर छोटे-छोटे बांध बनाकर सिंचाई की व्यवस्था करेंगे. मोदी जी ने हर किसान के खाते में सालाना 6,000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में डाला.

1.18 लाख रुपए का हिसाब कौन देगा?

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने हर महीने 2,000 रुपए चूल्हा खर्च देने की बात कही थी. 4 साल 10 महीने कुछ नहीं किया. चुनाव आया, तो 1,000 रुपए अकाउंट में डाल दिए. 5 साल में एक बहन को 1.20 लाख रुपए मिलना था. केवल 2,000 रुपए मिले हैं. बताओ 1.18 लाख रुपए का हिसाब कौन देगा?

चुनाव से पहले मंईयां योजना लेकर आ गए हेमंत सोरेन – चौहान

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड में चुनाव से पहले हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना लेकर आ गए. हमने मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की, जिसका लाभ 1.32 करोड़ से अधिक बहनों को मिल रहा है. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में भी हमने ऐसी ही योजना शुरू की है. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही यहां भी ऐसी योजनाएं शुरू कर देंगे.

Also Read

BJP Parivartan Yatra: शिवराज सिंह चौहान हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे, मंईयां योजना को बताया चुनावी स्टंट

झारखंड के युवाओं से शिवराज सिंह चौहान का वादा- बीजेपी सरकार बनते ही देंगे 2.87 लाख नौकरी

VIDEO: भारी बारिश के बीच बीजेपी का परिवर्तन रथ रवाना, कार्यकर्ताओं से ऐसे मिले शिवराज सिंह चौहान

Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन का भाजपा में आना झारखंड की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट, बोले शिवराज सिंह चौहान

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >