Jharkhand News: महुआडांड़ में नेतरहाट के युवक की गला रेतकर हत्या

Jharkhand Crime News: लातेहार जिले के महुआडांड़ में नेतरहाट के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. कुरो कला गांव में देर रात मिला शव.

Jharkhand Crime News|लातेहार, वसीम अख्तर : झारखंड के लातेहार जिले में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. उसकी पहचान सचिंदर यादव के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम शिवदत्त महतो है. मृतक की उम्र 20 साल है. अज्ञात लोगों ने सचिंदर यादव की जान ली है. घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र का है.

कुरो कला गांव में देर रात मिला सचिंदर का शव

थाना क्षेत्र के कुरो कला गांव में रविवार देर रात नेतरहाट निवासी सचिंदर की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी. शव देखकर ऐसा लगता है कि सचिंदर की कहीं और हत्या की गई और उसके बाद उसके शव को यहां के एक मकान में लाकर रख दिया गया. नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेसिया ने एक मकान से शव मिलने की सूचना महुआडांड़ के थाना प्रभारी को दी.

रात में ही कुरो कला गांव पहुंची महुआडांड़ पुलिस

रविवार की रात लगभग 10 बजे महुआडांड़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार को सूचना मिली. रात में ही महुआडांड़ एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया के साथ थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. पुलिस ने बताया कि युवक नेतरहाट थाना क्षेत्र के सिरसी (करमखाड़ ) गांव का रहने वाला है. 3 साल से महुआडांड़ में रहकर पढ़ाई और कोचिंग कर रहा था.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

नितेंदर यादव के घर में किराए पर रहता था सचिंदर

पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए वह प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने एक फोटो काॅफी की दुकान में काम भी करता था. कुरो कला गांव में नितेंदर यादव के घर में किराये पर रहता था. मकान मलिक नितेंदर यादव ने बताया कि वह अकेले घर में रहता था. वे लोग नैना गांव में परिवार समेत रहते हैं. वन विभाग में काम करते हैं. रविवार को मीटिंग के लिए वह महुआडांड़ आये थे. देर हो जाने की वजह से गांव नहीं लौट पाए.

गांव में जांच के लिए पहुंची पुलिस. फोटो : प्रभात खबर

पुलिस जांच में जुट गई है – महुआडांड़ एसडीपीओ

इसलिए घर पर चले गए. कुरो कला गांव स्थित अपने घर पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर गए, तो देखा कि सचिंदर यादव का शव पड़ा है. गला रेता हुआ था, लेकिन खून की एक बूंद भी आसपास नहीं थी. इस संबंध में एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read

विधायक बनने का जुनून : हर बार खेत बेचकर चुनाव लड़ता है एतवा उरांव, हो जाती है जमानत जब्त

Jharkhand News: बस में मिले लावारिस 14.99 लाख रुपये, कोई लेने को तैयार नहीं

मालगाड़ी के धक्के से हाथी के बच्चे की मौत, आठ घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोडरमा में मिले नोटों के बंडल-अफीम, रुपए गिनने की मशीन मंगाई गई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >