Jharkhand News: लातेहार के चंदवा में झामुमो नेता के भाई का शव पुल के नीचे नग्न अवस्था में मिला

Jharkhand News: लातेहार जिला के चंदवा में झामुमो के एक नेता के भाई का नग्न शव एक पुल के नीचे से बरामद हुआ है. वह कोल परियोजना में ट्रक का उपचालक था.

Jharkhand News|चंदवा (लातेहार), सुमित कुमार : झारखंड में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक नेता के भाई का शव बरामद हुआ है. शव एक पुल के नीचे नग्न अवस्था में मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Jharkhand के सिकनी कोल परियोजना के पास मिला शव

लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-75 स्थित सिकनी कोल परियोजना से रिचूघुटा जाने वाले पथ पर केंदुवाही गांव के समीप औरगा नदी पर बने पुल के नीचे से बृहस्पतिवार (6 जून) को सुबह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मो वकील (32) पिता स्व मो कयूम (तिलैयाटांड़, चंदवा) के रूप में की गई है.

लातेहार में हुआ शव का अंत्यपरीक्षण, एसडीओ ने भी की जांच

सुबह आसपास के लोगों ने पुल के नीचे पिलर से सटे शव को देखा. इसकी सूचना चंदवा थाना को दी गई. पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पहुंची. शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया गया. जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे.

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद घटनास्थल पर शुरू की जांच

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट व पीठ पर घसीटने के निशान मिले हैं. शव नग्न अवस्था में पड़ा था. एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

झामुमो नेता का भाई था मृतक, परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक

मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष मो सरफराज का छोटा भाई था. वह तिलैयाटांड़ निवासी मो रफीक के 12 चक्का ट्रक का उपचालक था. सिकनी परियोजना में नंबर होने के कारण दो दिन पूर्व ट्रक सिकनी में खड़ी थी. वह दो दिन से सिकनी में ही था. गुरुवार को दोपहर बाद स्थानीय कब्रिस्तान में मिट्टी मंजिल की रस्म अदा की गई. लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम शाम में मृतक के घर पहुंचे. परिजनों को ढाढ़स बंधाया. हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के लातेहार में ट्रिपल मर्डर, अर्द्ध विक्षिप्त ने पिता, भाभी व एक महिला को उतारा मौत के घाट, पत्नी समेत दो घायल

झारखंड : लातेहार में प्रेमी संग पत्नी ने पति की करायी हत्या, पुलिस ने 84 घंटे के अंदर किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >