राजद के सदस्यता अभियान को लेकर प्रभारी प्रतिनियुक्त

राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने राजद को गांव-गांव तक मजबूत बनाने को लेकर पहल शुरू की है.

चंदवा. राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने राजद को गांव-गांव तक मजबूत बनाने को लेकर पहल शुरू की है. उन्होंने सदस्यता अभियान कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में सदस्यता प्रभारी प्रतिनियुक्त किया है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि लातेहार जिले में 15 जनवरी से सदस्यता अभियान चल रहा है. सभी प्रखंडों में अभियान को तेज करने के लिए प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. लातेहार प्रखंड के लिए ब्यास यादव व मो नासिर अंसारी, चंदवा के लिए जितेंद्र यादव व अनिल विश्वकर्मा, बालूमाथ के लिए भोला सिंह व दिलेश्वर यादव, बरियातू के लिए मोहर यादव व मुरली प्रसाद, हेरहंज के लिए पवन राम, मिट्ठू लोहरा, मनिका के लिए सुरेश राम व रामनारायण गिरि, बरवाडीह के लिए दीपक यादव व मनोज यादव, गारू के लिए देववंश यादव व विक्टर केरकेट्टा, महुआडांड़ के लिए अली हसन व रंजीत यादव तथा सरयू के लिए सुरेंद्र यादव व सुरेश गुप्ता को अभियान प्रभारी बनाया गया है. सभी प्रभारी को राजद कार्यालय से सदस्यता बुक लेकर प्रखंड में सदस्यता अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >