लातेहार ़ जिला समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में कई बैठक हुई. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए संस्थागत प्रसव एवं एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, पेंटा-1 एवं पेंटा-3 टीकाकरण कवरेज, ओपीवी-1 टीकाकरण की स्थिति तथा एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधन, दवाओं की उपलब्धता एवं आधारभूत संरचना की भी समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में प्रखंडवार सर्पदंश एवं कुत्ता काटने के मामलों की भी समीक्षा की गयी. जिला स्तरीय पोलियो टास्क फोर्स की बैठक में आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों एवं जिले में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो रोधी खुराक पहुंचाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है. बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे.
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के निर्देश
