ग्रीनफील्ड एकेडमी की प्राचार्या अन्नाकुट्टी सीबीएसइ बोर्ड की प्रेक्षक नियुक्त

ग्रीनफील्ड एकेडमी की प्राचार्या अन्नाकुट्टी सीबीएसइ बोर्ड की प्रेक्षक नियुक्त

चंदवा़ स्थानीय ग्रीनफील्ड एकेडमी की प्राचार्या अन्नाकुट्टी को सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है. फिलहाल उनकी प्रतिनियुक्ति बोर्ड परीक्षा के लिए लातेहार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में की गयी है. विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि सीबीएसइ द्वारा यह जिम्मेदारी उन शिक्षाविदों को दी जाती है, जिनकी प्रशासनिक क्षमता, निष्पक्षता और कार्यकुशलता उत्कृष्ट होती है. उनका प्रेक्षक बनना केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह ग्रीनफील्ड एकेडमी के लिए भी गौरव की बात है. ज्ञात हो कि प्राचार्या अन्नाकुट्टी ने राज्य के विभिन्न जिलों में कई सीबीएसइ विद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं. अनुभव, प्रशासनिक क्षमता व शिक्षा के प्रति समर्पण भाव के कारण उन्होंने हर संस्था में उत्कृष्ट सेवा कार्य किया है. अपने नेतृत्व कौशल व शैक्षणिक दृष्टिकोण के कारण कई विद्यालयों को नयी उंचाइयों तक पहुंचाया है. लीड के साथ :15 मार्च तक जॉब कार्ड का ई-केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को अगले माह तक 90% जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का लक्ष्य दिया. बैठक में बताया गया कि जिले के 1,68,823 जॉब कार्डधारियों में से अधिकांश की आधार सीडिंग हो चुकी है. उपायुक्त ने 15 मार्च तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने और मनरेगा के तहत 100 दिवसीय रोजगार लक्ष्य को कार्ययोजना बनाकर हासिल करने के निर्देश दिये. साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान, पशुधन विकास और पीएम-जनमन योजनाओं की प्रगति जांची गयी. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई, एसी रामा रविदास सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >