महाशिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा, रूद्राभिषेक का आयोजन

महाशिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा, रूद्राभिषेक का आयोजन

बालूमाथ़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि को लेकर रविवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर ब्लॉक कॉलोनी होते मकईयां टांड़ स्थित नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. वापस जय-जयकार करते लोग मंदिर परिसर पहुंचे. लोग हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय समेत कई जयघोष कर रहे थे. इसके बाद मंदिर परिसर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इसके अलावा बालूमाथ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, बाजार रोड स्थित शिव मंदिर, बड़का बालूमाथ शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गांव टोलों में दिनभर श्रद्धालु मंदिर में भोले बाबा को जल अर्पण करते एवं पूजा-अर्चना करते दिखे. शाम में भव्य शिव बारात निकाली गयी. हेरहंज : धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का त्योहार

फोटो : 15 चांद 2 : हेरहंज स्थित प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर.

हेरहंज ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर समेत प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में रविवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रीराम जानकी मंदिर में पंडित भरत पांडेय ने विधि-विधान से महाशिवरात्रि की पूजा संपन्न करायी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध एवं जल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की. मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा. महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखा. मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस बल में सुबोध सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, लीला देवी, मानती कुजूर समेत जिला बल के जवान मौजूद थे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी सुव्यवस्थित ढंग से पूजा संपन्न कराने में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >