युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सदर थाना क्षेत्र के करकट मुहल्ला निवासी मुमताज अंसारी की पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के करकट मुहल्ला निवासी मुमताज अंसारी की पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि वह किसी बात को लेकर घरवालों से नाराज थी. मंगलवार की सुबह जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, इसी दौरान वह रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गयी. जब परिजन घर आये, तो घर का दरवाजा बंद देख आवाज दी, लेकिन कोई सुगबुगाहट नहीं हुई. घर के लोग छप्पर पर चढ़े. वहां से रूम में देखा, तो लड़की का शव फंदे से झूल रहा था. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद घर में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >