बरवाडीह़ प्रखंड के मंगरा पंचायत स्थित अमडीहा गांव के खेल मैदान में नवयुवक संघ फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित बालक-बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य संतोषी शेखर, यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, मुखिया बिपिन बिहारी सिंह व पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी मौजूद थे. फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में मंगरा के कल्याणपुर और उक्कामाड़ की टीम के बीच रोमांचक खेल हुआ. निर्धारित समय तक परिणाम नहीं निकलने पर पेनल्टी शूटआउट में कल्याणपुर ने 4-3 से जीत दर्ज की. वहीं बालिका वर्ग में लातेहार की कुजूर सिस्टर ने हेसला टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. जिप सदस्य ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और बालक-बालिकाएं राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. यूथ कांग्रेस नेता ने आश्वासन दिया कि प्रखंड में खेल स्टेडियम और डे-बोर्डिंग केंद्र की स्थापना की जायेगी. कार्यक्रम का संचालन नवयुवक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह चेरो व उनकी टीम ने किया. मौके पर जितेंद्र सिंह, बबन सिंह, श्यामसुंदर सिंह, शंकर सिंह, धीरज सिंह, पंकज पासवान, आलोक कुमार सिंह, नीतिश सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश सिंह, मनोज सिंह, अमरनाथ सिंह, सोनू पासवान, राजन सिंह व हरेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
