चंदवा : सार्वजनिक गणेश महोत्सव आयोजन को लेकर कंचन नगरी स्थित महाबीर मंडल परिसर के हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बैठक रविवार शाम हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव मनाने पर सहमति बनी। 14 सितंबर से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
कार्यक्रम को लेकर सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र यादव को अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव को सचिव, विजय साहू को कोषाध्यक्ष तथा चंद्रभूषण केसरी व संजीव कुमार आजाद को सह सचिव बनाया गया।
नवचयनित अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि समिति का उद्देश्य भगवान गणेश की सामूहिक आराधना कर सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना व धार्मिक एकता को मजबूत करना है। सचिव सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के दौरान भगवान गणपति की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। आकर्षक पूजा पंडाल के अलावा वाराणसी से आये पुरोहितों के सानिध्य में प्रवचन व अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे। अंतिम दिन विशाल भंडारा का आयोजन होगा। इसके बाद भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी।
बैठक में रमेश प्रसाद, राजेश विश्वकर्मा, आनंद वर्मा, नीरज पाठक, शेखर सुमन, मनोज कुमार, विक्की चौधरी, शुभम चौधरी, हिमांशु सिंह, वेदांत अग्रवाल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
