सदर अस्पताल में लगी आग, जानमाल का नुकसान नहीं

सदर अस्पताल में लगी आग, जानमाल का नुकसान नहीं

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के सबसे बड़े बहुमंजिला सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अस्पताल के एक हिस्से में आग लग गयी. आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि उक्त आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. हालांकि, इसकी जांच की जा रही है. आग लगते ही अस्पताल में मौजूद कर्मी हरकत में आ गये. बालू आदि की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. समय रहते अस्पताल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. इस कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. इस अगलगी में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. आग अस्पताल के एक हिस्से तक ही सीमित रही और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो गया है : सदर अस्पताल में आग से सुरक्षा के लिए जो अग्निशमन उपकरण लगाये गये हैं, उनमें से अधिकांश उपकरण दो साल पहले ही एक्सपायर हो गये हैं. आग लगने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे जिप सदस्य विनोद उरांव ने बताया कि उन्होंने सदर अस्पताल के चार स्थानों पर लगाये गये अग्निशमन यंत्रों को देखा. करीब सभी उपकरण दो साल पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं. अग्निशमन उपकरण सिर्फ सदर अस्पताल की शोभा बढ़ा रहे हैं. इससे आग लगने की घटना के बाद उसे बुझाया नहीं जा सकता है. अगले हफ्ते तक सभी एक्सपायर यंत्रों को बदल दिया जायेगा : सीएस इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डाॅ राजमोहन खलखो ने बताया कि अस्पताल उपाधीक्षक से बात हुई है. उन्होंने स्वीकार किया है कि अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके हैं. डाॅ खलखो ने बताया कि कंपनी से बात हुई है अगले हफ्ते तक सभी एक्सपायर यंत्रों को बदल दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >