केबलिंग कार्य को लेकर काटी जा रही है बिजली

बिजली की आंख-मिचौनी से चंदवा शहर के लोग परेशान हैं. लगातार पावर कट से गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

चंदवा. बिजली की आंख-मिचौनी से चंदवा शहर के लोग परेशान हैं. लगातार पावर कट से गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बताया जाता है कि केबलिंग कार्य को लेकर शहर की बिजली काट दी जा रही है. उपभोक्ताओं ने कहा कि एक मुहल्ले में केबलिंग कार्य होता है, लेकिन पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है. इन दिनों पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में अनियमित बिजली से लोग परेशान हो रहे हैं. बिजली काटने की पूर्व सूचना भी विभाग व एनसीसी कंपनी की ओर से नहीं दी जाती है. लोगों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व विभाग के अधिकारियों से बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की है. विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर जानकारी मिली कि क्षेत्र में 220 एलटी केबलिंग का काम चल रहा है. इस कारण बिजली काटी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >