लातेहार ़ भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव उपस्थित थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया. श्री उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर पूरी गंभीरता से आयोजित कर जन-जन तक पहुंचाना है. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान को हर बूथ और पंचायत स्तर पर जनांदोलन का रूप दें, ताकि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण मिल सके. धान का भुगतान नहीं होने पर राज्य सरकार पर प्रहार : अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने स्थानीय मुद्दों और विशेषकर किसानों की बदहाली को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने सरकार को किसान-विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों से धान खरीद के महीनों बाद भी भुगतान नहीं किया गया है. किसान अपने ही पैसों के लिए दर-दर भटक रहे हैं. माॅनसून के आगमन और खेती के समय को देखते हुए सरकार अविलंब बकाया राशि का भुगतान करे तथा सब्सिडी के साथ उच्च गुणवत्ता वाले खाद-बीज मुहैया कराये. धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय ने किया. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव व लाल अमित नाथ शाहदेव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, कल्याणी पांडेय समेत जिला के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.
एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान : प्रदेश मंत्री
एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान : प्रदेश मंत्री
