नशा मुक्त भारत बना कर ही देश को विकसित कर सकते हैं: जिप अध्यक्ष

लातेहार में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक ऊर्जा के उपयोग की अपील की।

लातेहार: शहर के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय मे सोमवार को मेया युवा भारत के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष पूनम देवी, विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती, उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय एवं मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.

मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि हम नशा मुक्त भारत बना कर ही देश को विकसित कर सकते हैं. उन्होने कहा कि आज नशा सबसे बड़ी चुनौती है. आज के युवा में नशे के शिकार हो रहे हैं और यह देश के लिए चिंता का विषय है. जिप अध्यक्ष ने युवाओं को नशे से दूर रहने एवं अपनी उर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की. इससे पहले प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि युवाओं मे समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता है.

हालिया हुए छात्रों के आंदोलन का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि युवाओ में अपार क्षमता है. उन्होने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग भी एक नशा है छात्रों को इससे दूर रहना चाहिए. उप निदेशक ने बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी राज्य व राष्ट्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेगीं. उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति समाज को जागरूक करने एवं नशा मुक्त भारत का निर्माण करने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम में नुक्कड़, नाटक, भाषण व कविता लेखन, नृत्य, गायन व रैंप, रील आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गयी. नृत्य प्रतियोगिता में आश्रम स्कूल मनिका, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं अजजा आदिवासी बालिका छात्रावास ने क्रमश: प्रथम, द्धितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. गायन में अनिशा कुमारी ने प्रथम, आरती ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >