दिसोम गुरू के पहले पुण्यतिथी पर लातेहार में स्थापित की गई गुरूजी की प्रतिमा, समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

लातेहार में दिसोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

लातेहार: दिसोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय में उनके स्मृति स्थल एवं प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. पूर्व में कीनामाड़ चौक के नाम से विख्यात इस स्थल को अब गुरुजी की स्मृतियों को समर्पित करते हुए विकसित किया जा रहा है.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने किया.

मौके पर उन्होंने कहा कि दिसोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृतियां और उनके आदर्श सदैव जीवित रहें, इसी उद्देश्य से लातेहार के कीनामाड़ चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर भव्य स्मारक का निर्माण किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह स्मारक केवल एक चौक नहीं, बल्कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और उनके विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा. श्री शाहदेव ने कहा कि गुरुजी केवल एक जननेता नहीं थे, बल्कि वे झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक थे.

उनका संपूर्ण जीवन आदिवासियों, मूलवासियों और झारखंड के हितों के लिए समर्पित रहा है. उन्होंने कहा कि दिसोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष झारखंड आंदोलन के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और आने वाली पीढ़ियां इस स्मारक के माध्यम से उनके विचारों, त्याग और संघर्ष से प्रेरणा प्राप्त करेंगी.

मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जीरा देवी शीला देवी, अंकित पांडेय, आर्सेन तिर्की, पूनम सिंह, रिंकू कच्छप, शमशाद आलम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >