बेतला क्षेत्र में दुर्गा सप्तशती के श्लोकों से भक्तिमय हुआ माहौल

बेतला क्षेत्र में दुर्गा सप्तशती के श्लोकों से भक्तिमय हुआ माहौल

बेतला़ दुर्गा पूजा को लेकर बेतला क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया है. पूजा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. जगह-जगह पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा रखने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, बारिश के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है बावजूद इसके आयोजन समिति के लोगों में काफी उत्साह है. कलश स्थापना के बाद से ही प्रतिदिन सभी पंडालों में नवरात्रि पर मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा हो रही है. शनिवार को भक्तों ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की़ रविवार को मां कात्यायनी की पूजा होगी. वहीं, देवी दुर्गा को बिल्व वृक्ष पर आमंत्रित किया जायेगा, जिसे देवी को धरती पर बुलाने का पवित्र निमंत्रण माना जाता है. पूजा को लेकर भक्तों में श्रद्धा, भक्ति और समर्पण चहुंओर दिखायी दे रहा है. विभिन्न पांडालों से ””””””””या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः””””””””सहित अन्य श्लोकों का उच्चारण सुनायी दे रहा है. जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है . सरईडीह और कुटमू में 51वर्षो से की जा रही है पूजा : सरईडीह और कुटमू में 51 वर्षो से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. वहीं, केचकी स्टेशन परिसर में भी काफी समय से पूजा की जा रही है. इसके साथ बखोरीडेरा, कंचनपुर, कल्याणपुर, ठेकासेमर, कोलपुरवा सहित दर्जनों गांवों में अलग-अलग प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >