चंदवा (लातेहार). छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकाली गयी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को चंदवा पहुंची. यहां कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने फूल-माला पहनाकर देवेंद्र नाथ महतो का स्वागत किया.
अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना, युवाओं के अधिकार की लड़ाई को मजबूत करना और उनका भविष्य सुरक्षित करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हितों को लेकर अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बिरहोर महिला के प्रसव के बाद नवजात की बिगड़ी हालत, फुलसू आरोग्य मंदिर की ANM पर लापरवाही का आरोप, लातेहार रेफर
युवाओं से रांची चलने की अपील
उन्होंने युवाओं से 11 सितंबर को रांची में होने वाले यात्रा के समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.मौके पर प्रेम नायक, प्रीति महतो, संतोष पासवान, निशांत यादव, सुदामा कुमार, चंदन बड़ाईक, शिव शंकर प्रजापति, गोपाल प्रजापति, जितेंद्र कुमार और अनिल कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
