उपायुक्त ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण

लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वृद्धजनों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने गुरूवार को करकट स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से संवाद कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने वृद्धजनों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने नियमित साफ-सफाई, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, समय पर स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. साथ ही उन्होंने वृद्धाश्रम परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए. ओल्ड एज होम लातेहार तक पहुंचने वाला सड़क निर्माण को लेकर उपायुक्त के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >