उपायुक्त ने किया दीदी कैंटीन का औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने किया दीदी कैंटीन का औचक निरीक्षण

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित दीदी कैंटीन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैंटीन में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई की व्यवस्था, भोजन निर्माण की प्रक्रिया तथा कर्मचारियों द्वारा अपनाये जा रहे स्वच्छता मानकों का जायजा लिया. उपायुक्त ने कैंटीन में तैयार किये जा रहे भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता की जांच की तथा उपस्थित कर्मियों से खाद्य सामग्री के भंडारण एवं उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के बाद उन्होंने निर्देश दिया कि कैंटीन में आने वाले सभी आगंतुकों एवं कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने कैंटीन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाये रखने, खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कच्छप समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. सरईडीह शिव मंदिर का त्रिविसीय वार्षिकोत्सव 20 जून से, तैयारियां शुरू

बेतला. बेतला नेशनल पार्क से सटे सरईडीह शिव मंदिर का तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह सह वार्षिकोत्सव आगामी 20 जून से धूमधाम के साथ शुरू होगा. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई़ इसमें साफ-सफाई और सजावट शुरू करने का निर्णय लिया गया. उत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया़ इसमें प्रकाश सिंह को अध्यक्ष, नीरज पाठक को सचिव और संजीव प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 20 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा. इसके बाद 21 जून को विशेष पूजा-अर्चना होगी़ अंतिम दिन 22 जून को सुबह की पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा और इसी रात भव्य भक्ति जागरण के साथ वार्षिकोत्सव का समापन किया जायेगा. बैठक में जोखन प्रसाद, नवल प्रसाद, अरुण सिंह, ऋषिकांत सिंह, आशीष प्रसाद और निरंजन प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >