उपायुक्त ने किया इवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस निरीक्षण

उपायुक्त ने किया इवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस निरीक्षण

लातेहार. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा शुक्रवार को इवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखे गये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) उपकरणों की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी निर्देशों एवं मानकों का पालन पूरी तत्परता से किया जाना आवश्यक है. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जेएमएम नेता अरूण दूबे, उपेंद्र शर्मा, बसपा नेता मुंगेश्वर राम समेत कई निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >