लातेहार में दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई, मानव सेवा और विश्व शांति के लिए किए गए कार्यों को किया याद

लातेहार में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके जीवन और आदर्शों को याद कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

लातेहार. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धर्मपुर (पंपूकल रोड) उप शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को संस्था की मुख्य प्रशासिका डॉ. राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें संस्था से जुड़े भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

त्याग, तपस्या, प्रेम और सेवा भाव को याद

कार्यक्रम के दौरान दादी प्रकाशमणि के जीवन, उनके त्याग, तपस्या, प्रेम और सेवा भाव को याद किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि दादी प्रकाशमणि ने अपने संपूर्ण जीवन को मानव सेवा, आध्यात्मिक जागृति और विश्व शांति के लिए समर्पित कर दिया. उनके विचार और आदर्श आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

ये भी पढ़ें: लातेहार : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 93 टीबी मरीजों के बीच बांटी गई पोषण टोकरी

आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से जीवन में सकारात्मक

केंद्र की संचालिका बीके अमरमणि ने दादी प्रकाशमणि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है. उन्होंने लोगों से दादी प्रकाशमणि के बताए मार्ग पर चलकर प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीके चंद्रेश, प्रीति, सोनम, शिवानी, अनीता, किरण, बसंती, बद्री, मिठु किसान सहित कई भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी प्रकाशमणि के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >