Crime News: महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, पैसे के लेनदेन को लेकर था विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार

Crime News: आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन दोनों के साथ मृतका शालीमा तिग्गा ने खाना खाया था और शराब भी पी थी. उसी दौरान पैसे को लेकर तीनों में विवाद होने लगा.

Crime News: लातेहार, चंद्र प्रकाश सिंह- लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के बरियातू जागीर गांव में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी समेत एक और शख्स को गिरफ्तार किया है. प्रेमी छोटू शुक्ला उर्फ धनंजय शुक्ला और विशाल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 13 नवंबर को महिला की हत्या हुई थी. घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने दी.

पुलिस को मिली थी अर्धजली लाश

पुलिस ने बताया कि 13 नवंबर की शाम सूचना मिली थी कि नवोदय विद्यालय के सामने एक घर से धुआं निकल रहा है. किसी चीज के जलने की महक भी आ रही है. घटना की जांच के लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पहुंच कर दोनों ने आग की लपटों को देख फायर ब्रिगेड को फोन किया. आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घर के अंदर से पुलिस को एक अर्धजली लाश मिली.

पुलिस ने टीम गठित कर शुरू की जांच

शव की पहचान शालीमा तिग्गा के रूप में की गई. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर घटना की जांच शुरू की. साथ ही इसमें शामिल आरोपियों की भी तलाश तेज कर दी. पुलिस टीम तकनीकी सेल की मदद से दोनों आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों ने पुलिस के सामने वारदात का खुलासा किया.

आरोपियों ने घटना के बारे में बताया

आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन दोनों के साथ मृतका सलीमा तिग्गा ने खाना खाया था और शराब भी पी थी. उसी दौरान पैसे को लेकर तीनों में विवाद होने लगा. देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया. जिसके बाद गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने सलीमा की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए उसके घर में रखे कपड़े से उसके शव को लपेटकर आग लगा दी.

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान को जब्त कर लिया

पुलिस ने अपराधियों के पास से हत्या में उपयोग किया गया पत्थर, खून से सना कपड़ा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किया है. छापामारी दल में रंजन कुमार पासवान, राहुल सिन्हा समेत तकनीकी सेल की टीम और लातेहार रिजर्व गार्ड के जवान भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >