डेढ़टंगवा घाटी में हादसों के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल, चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग

चंदवा-चापी मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भाकपा और माकपा ने कॉरपोरेट कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए और सुरक्षा की मांग की है।

चंदवा,लातेहार: चंदवा-चापी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी में 15 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद सड़क सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है. मंगलवार को झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक मो. अलाउद्दीन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हादसे में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.

दुर्घटनाजनित क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण की मांग

यूनियन अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि डेढ़टंगवा घाटी लगातार सड़क हादसों का केंद्र बनती जा रही है. उन्होंने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की पहल के लिए लातेहार और लोहरदगा जिला प्रशासन का आभार जताया. साथ ही दुर्घटनाजनित क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कराने की मांग की.

26 दिनों में तीन हादसों में 11 मौत का दावा

इधर, माकपा नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद कॉरपोरेट कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि 26 दिनों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हुई है, लेकिन खनन और पावर कंपनियों की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस पहल नहीं दिख रही है.

सीएसआर मद से सड़क सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

अयुब खान ने खनन और पावर कंपनियों से सीएसआर मद से सड़क सुरक्षा अभियान चलाने, चेतावनी बोर्ड लगाने, सोलर लाइट लगाने, एंबुलेंस उपलब्ध कराने तथा ट्रॉमा सेंटर और अस्पतालों में आपातकालीन सुविधाएं विकसित करने की मांग की. उन्होंने खनन क्षेत्रों में अस्पताल और स्कूल खोलने की भी मांग की.

बैठक में अनिल साहू, धनेश्वर तुरी, ओमप्रकाश साहू, इंदुभूषण पाठक, अंजय कुमार, गोविंद गंझू समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >