कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, जांच जारी

कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, जांच जारी

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरका नदी के समीप मंगलवार की देर रात कोयला लदा 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गये. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे बालूमाथ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कोयला लदा 14 चक्का ट्रक (जेएच02एके-0139) बारियातू की ओर जा रहा था. इसी दौरान कडरका नदी के समीप वाहन चालक संतुलन खो बैठा. ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ समेत उखड़कर ट्रक के ऊपर गिर गया. दुर्घटना में ट्रक के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. सूचना मिलते ही बारियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि घटना में चाल-उपचालक भी घायल हुए हैं, पर उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा वाहन चालक और खलासी की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटा रही है. मुखिया और पंचायत सचिवों को मिला प्रशिक्षण

बालूमाथ़ प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ई-गवर्नेंस विषय पर सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यूपीकॉन संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ ने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्वरित बनाना है. सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाना, कागजी कार्रवाई कम करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है. पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त, उत्तरदायी और सक्षम बनाकर स्थानीय स्वशासन के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है. सुमंती तिग्गा तथा आनंद कुमार ने प्रशिक्षण दिया. शिविर में बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज एवं चंदवा प्रखंड के मुखिया तथा पंचायत सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >