ठाकुरबाड़ी में विराजे भगवान गणेश, सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुई पूजा

लातेहार के ठाकुरबाड़ी में गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

लातेहार. शहर के मेन रोड स्थित महावीर मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पुजारी संतोष मिश्रा के सानिध्य में पूजा संपन्न हुई. मुख्य यजमान अनिल कुमार गुप्ता सपत्नीक थे. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की.

पूजा के बाद हुआ विशाल भंडारा

पूजा के बाद समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. समिति की ओर से शहरवासियों और श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गयी थी. पूरे ठाकुरबाड़ी परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा.

कार्यक्रम में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश दुबे, बजरंगी प्रसाद, अशोक महलका, समाजसेवी निर्मल महलका, ब्रजेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, विजय प्रसाद, सुनील प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राहुल अग्रवाल, विनोद प्रसाद, बालाजी कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

पूजा और भंडारे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. समिति के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाले गणेश पूजा महोत्सव को लेकर विशेष तैयारी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >