मुख्य न्यायधीश पहुंचे नेतरहाट, कई पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

मुख्य न्यायधीश पहुंचे नेतरहाट, कई पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

महुआडांड़. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने परिवार संग नेतरहाट आवासीय विद्यालय व सनसेट सहित कई अन्य पर्यटन स्थलों का दौरा किया. इस दौरान लोध फॉल का भ्रमण किया. मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मुख्य न्यायाधीश को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया. नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान पहुंचे. यहां विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश विद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्य न्यायाधीश श्री चौहान ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए पुस्तकालय और जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा विद्यालय के पूर्व स्थापित परंपरा की सराहना की. कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय ओडिटोरियम प्रांगण में पौधरोपण किया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, मुकेश कुमार, उदय कुमार मरांडी, डॉ राजेश चंद्र गुप्ता, कृषि प्रशिक्षिका ममता कुमारी सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं प्रशासी पदाधिकारी मौजूद थे. मधुमक्खियों के हमले से महिला समेत दो घायल

बालूमाथ़ बारियातू प्रखंड के पुकचु गांव में रविवार को मधुमक्खी के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें नारायण उरांव पिता छटू उरांव तथा सीमा देवी पति ब्रह्मदेव उरांव (दोनों पुकचु, बारियातू) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार उक्त दोनों लोग जंगल में मवेशी चराने गये थे. यहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने घायलावस्था में दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लग गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >