लातेहार: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. विजय लकड़ा ने शुक्रवार को योगदान दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त चिकित्सक का स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, मुखिया नरेश लोहरा, आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार व सीएचसी कर्मियों ने चिकित्सक को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
ज्ञात हो कि डॉ. विजय लकड़ा का पदस्थापन कुछ दिन पूर्व ही बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है। तबादले से पहले वह गुमला जिले के बसिया रेफरल अस्पताल में बतौर चिकित्सा पदाधिकारी कार्यरत थे। डॉ. विजय ने कहा कि बालूमाथ में इससे पहले भी सेवा करने का अवसर मिला था। प्रखंड को स्वस्थ बनाने में आम लोगों के सहयोग से बेहतर कार्य करने का प्रयास रहेगा।
सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि पुनः डॉ. विजय का साथ बालूमाथ को मिल रहा है। क्षेत्र के लोगों को इनकी सेवा का लाभ मिलेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार समेत श्याम सुंदर यादव, विनोद बिहारी गुप्ता, अमन प्रेम, चंदन गुप्ता, राम लाल यादव, मिथिलेश कुमार, मजहर आलम, दीपक यादव समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
