चाणक्यनगरी समिति ने छठ पूजा की तैयारी शुरू की

चाणक्यनगरी समिति ने छठ पूजा की तैयारी शुरू की

लातेहार ़ श्री सूर्यनारायण पूजा समिति चाणक्यनगरी ने छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है. इस वर्ष छठ व्रतियों को छठ पूजा पर विशेष सुविधाएं दी जायेगी. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्य चंदा संग्रह कर रहे हैं. चाणक्यनगरी से चंदा संग्रह का कार्य शुरू किया गया. मौके पर अनिल कुमार (पप्पू), धीरज कुमार (छोटू), मनोज प्रसाद, पंकज यादव, विजय राम, सनोज कुमार, संतोष गुप्ता, आयुष कुमार शौंडिक आदि मौजूद थे. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी श्री सूर्यनारायण पूजा समिति द्वारा छठ व्रतियों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जायेगी. उन्होंने बताया कि बाइपास चौक से राजहार तथा छठ घाट तक सड़क के दोनों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. कई जगहों पर तोरण द्वार बनाये जायेंगे. उन्होने बताया कि औरंगा नदी मुख्य छठ घाट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा अस्थायी स्नानागार भी बनाये जायेंगे. गंगा आरती होगी आकर्षण का केंद्र : उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी गंगा आरती की जायेगी. इसके लिए वाराणसी के पुरोहितों को आमंत्रित किया गया है. गंगा आरती के लिए विशाल मंच बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि षष्ठी तिथि की शाम और सप्तमी तिथि की सुबह में गंगा आरती की जायेगी. इसके अलावा भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा की जायेगी. सप्तमी तिथि को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >