महाशिवरात्रि पर पूजन की धूम, देर रात तक चला भजन कीर्तन

महाशिवरात्रि पर पूजन की धूम, देर रात तक चला भजन कीर्तन

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चन की गयी. प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में स्थापित शिवालय, ग्राम देवी मंदिर व थाना परिसर के शिव मंदिर समेत गाड़ी, जबरा, डाढ़ा, फुलसू, बालुभांग, गड़गोमा, भाटचतरा, टोंटी, साल्वे, अमरवाडीह समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालय में महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े थे. मंदिरों में उन्होंने जलाभिषेक किया. थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रों चार के साथ रूद्राभिषेक संपन्न कराया. मुख्य यजमान थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान व एएसआई छोटू पांडा, मिथिलेश कुमार सिंह, द्वारिका पांडेय, राजकिशोर प्रसाद, संजय सिंह, राकेश प्रसाद, रीगन प्रसाद, संदीप सिंह, अमित कुमार समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूजन व हवन यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मुख्यालय के बस्ती शिव मंदिर परिसर में शिव गुरू परिचर्चा व अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थी. कई शिवालयों में देर रात तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होता रहा. विधायक ने किया प्रसाद का वितरण

मनिका. प्रखंड के शिव मंदिर में शिवरात्रि पर भंडारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भंडारे का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर प्रमुख प्रतिमा देवी, राजू राय, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती, ग्राम प्रधान रजत कुमार, कामाख्या प्रसाद, दिलीप चौधरी, कार्तिक तिवारी, जितेंद्र कुमार, रोशन कुमार, छोटू राजा व उत्तम कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >