दादीजी का मना पहला स्मृति दिवस

धर्मपुर स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में रविवार को राज योगिनी दादी जी का पहला स्मृति दिवस मनाया गया.

लातेहार. धर्मपुर स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में रविवार को राज योगिनी दादी जी का पहला स्मृति दिवस मनाया गया. इसके पूर्व केंद्र की संचालिका बीके अमरमनी बहन, समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, अभिनंदन प्रसाद ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. अमरमनी बहन ने कहा कि मात्र आठ वर्ष की उम्र में राज योगिनी दादी अपनी मां के साथ संस्था में आयी थीं. इसके बाद उन्होंने सेवा देते हुए देश ही नहीं विदेश में भी बाबा शिव का संदेश पहुंचाने का कार्य किया. लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया. मौके पर संजय गुप्ता, बद्री अग्रवाल, राजीव पांडेय, योगेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, राजू अजय, अजीत मिंकु, बृजेश, गुड़िया बहन, अनीता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >