साफ व स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं : डीडीसी

साफ व स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं : डीडीसी

लातेहार ़ स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के तहत बुधवार को समाहरणालय परिसर में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है. उन्होंने आमजनों से भी स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने की अपील की ताकि जिले के वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके. इस दौरान श्री अहमद समेत जिले के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने श्रमदान देकर समाहरणालय परिसर की साफ–सफाई की. उन्होंने कहा कि अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है. इससे हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. हमें अपने घर में जैविक कचरा एवं प्लास्टिक को अलग-अलग डस्टबिन में रखना चाहिए. इस दौरान आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई ने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अपने आसपास साफ-सफाई रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगो को भी प्रेरित करने की शपथ दिलायी. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक कुमार महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू समेत जिले के कई अन्य पदाधिकारी, समाहरणालय के कर्मी के अलावा जेएसएलपीएस की महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >