लुकूइयां आश्रम परिसर में रक्तदान शिविर, 68 यूनिट रक्त संग्रह

लुकूइयां आश्रम परिसर में रक्तदान शिविर, 68 यूनिट रक्त संग्रह

चंदवा़ प्रखंड के लुकूइयां गांव स्थित विहंगम योग संत समाज द्वारा संचालित विहंगम योग आश्रम परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. यह शिविर संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित किया गया था. शिविर का उद्घाटन संत समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में ब्लड बैंक लातेहार की तकनीशियन टीम ने रक्त संग्रह किया. सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं में रक्तदान को लेकर उत्साह दिखा. रक्तदान करनेवालों को प्रमाणपत्र व पुष्प देकर सम्मानित किया गया. शिविर में कुल 68 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. नवाहिर उरांव ने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचायी जा सकती है. ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा व सहयोग की भावना बढ़ती है. मौके पर सकेश्वर भुइयां, रामनारायण राणा, शिबू गंझू, बॉबी देवी, जीवन प्रजापति, राजेश राम, आदित्य प्रजापति, संतोष उरांव, मंजीत प्रसाद, रमेश उरांव, सतीश उरांव, सचिदानंद उरांव, सुखदेव उरांव, संतोष उरांव, ललिता उरांव, सोहरी देवी, सोनिया देवी, सरयू प्रजापति, संतोष प्रसाद, इमली कुमारी, लाछो देवी, राजमुनि देवी, विजेंद्र उरांव, अर्चना देवी, प्रियंका देवी, पवन प्रसाद, दुर्गा प्रधान, विजय समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया. रन फॉर यूनिटी आज

लातेहार.भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 7:00 बजे कारगिल पार्क से समाहरणालय गेट तक सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री वंशी यादव ने दी है. श्री यादव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह व लातेहार विधायक प्रकाश राम मुख्य रूप से शामिल होंगे. श्री यादव ने भाजपा के सभी मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >