मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए को मिला प्रशिक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए को मिला प्रशिक्षण

बारियातू़ शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार ने की. कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश कुमार ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने की जानकारी दी गयी. सभी बीएलए को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करते हुए ऐसे मतदाताओं की पहचान करें जो किसी अन्य स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके है, अथवा जिनकी मृत्यु हो चुकी है. ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही. इसके अलावा बीएलए को अपने बूथ की वर्तमान मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने व नये पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आवेदन देने के लिए प्रेरित करने की बात कही. मतदाता सूची में दर्ज नाम, उम्र, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसके सुधार के लिए संबंधित फार्म भरवाकर जमा कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई. बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से सही, अद्यतन व पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे. मौके पर सभी 50 बूथों पर नियुक्त कांग्रेस व आजसू पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के अलावे पंचायत सचिव सेराफिनूस खलखो, निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश रवि राम, रिगन कुमार, बिनोद राम समेत बीएलए मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >