गंगा स्नान से तन व भागवत कथा सुनने से मन पवित्र होता है : तनु दीदी

गंगा स्नान से तन व भागवत कथा सुनने से मन पवित्र होता है : तनु दीदी

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में आयोजित भागवत महापुराण कथा का उद्घाटन शुक्रवार देर शाम थाना प्रभारी रंजन पासवान, समिति के अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, देवनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, किशोर राम, विरेंद्र पासवान, राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व भागवत महापुराण के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया. भागवत महापुराण कथा में पहले दिन वृंदावन से आयीं तनु दीदी ने भगवान सुखदेव व राजा परीक्षित का प्रसंग बताया. कहा कि सबसे पहले पृथ्वी पर भागवत कथा हरिद्वार के गंगा घाट पर हुई थी. भागवत कथा श्रवण करनेवाले भक्तों पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है. जिस तरह गंगा स्नान से तन पवित्र हो जाता है ठीक उसी तरह भागवत कथा श्रवण करने से मन पवित्र हो जाता है. इस दौरान एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया. इसे सुन श्रोता कृष्ण भक्ति में झुमते नजर आयें. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. बेतला क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं

बेतला. बेतला क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं है. शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद से पूरे इलाके में बिजली गुल है. बिजली नहीं रहने से लोग काफी परेशान हैं. लोगों को मोबाइल चार्ज करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली आधारित सभी कार्य पूरी तरह ठप हो गये हैं. दुर्गा पूजा को लेकर भी लोगों को परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >