सामूहिक रूप से कार्य कर दुर्गा पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील

सामूहिक रूप से कार्य कर दुर्गा पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील

लातेहार ़ श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार शाम संरक्षक विनोद कुमाार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर सचिव आशीष टैगोर ने अब तक किये गये तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से अर्थ संग्रह का कार्य किया जा रहा है. बंगाल के मूर्तिकार किशोर राय के द्वारा प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है. सभी अनुष्ठान मंदिर समिति के संरक्षक सह मुख्य पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में संपन्न किया जायेगा. पूर्व में दुर्गा पूजा में बतौर सहयोगी रहने वाले स्व रामानुज उपाध्यय के सुपुत्रों को सह सहयोगी के रूप मे दुर्गा पूजा में रखने का आग्रह किया. बैठक में दुर्गा पूजा के बाद मंदिर में आवश्यक फर्नीचर व अन्य उपस्कर क्रय करने का निर्णय लिया गया. मंदिर के उपरी तल्ला में निर्माण कराये गये कमरों में सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा करने वाले लोगों से राशि जमा करने का आग्रह समिति ने किया. दुर्गा पूजा के बाद सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सामूहिक रूप से कार्य कर दुर्गा पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की. मौके पर संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, अशोक दास, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, राजू प्रसाद, दीपक विश्वकर्मा, संतोष कुमार पिंटू, पंकज प्रसाद, उज्जवल कुमार,आकाश जायसवाल, एके पाठक, रामेश्वर पांडेय, मुन्ना उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, परितोष कुमार व अंकित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >