बकाया मजदूरी भुगतान करने को लेकर तालाबंदी करने का ऐलान

बकाया मजदूरी भुगतान करने को लेकर तालाबंदी करने का ऐलान

बरवाडीह़ जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर आगामी 26 फरवरी को बेतला रेंज कार्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया है. उन्होने इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी बेतला को एक ज्ञापन सौंपा है. श्री सिंह ने कहा कि वर्षों से मजदूरों के साथ अन्याय और शोषण किया जा रहा है. वन विभाग अपने सभी काम मशीन (जेसीबी) से कराता है. बहुत कम ही ऐसे अवसर आते हैं जब वन विभाग के द्वारा मजदूरों से काम लिया जाता है. मजदूरों को खटाया भी जाता है, लेकिन जब उनके खून-पसीने की मजदूरी देने की बात आती है तो मजदूरों को महीनों कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है. मजदूर अपने हक के लिए दर-दर भटकते रहते हैं. इसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कन्हाई सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 26 फरवरी से पहले मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो तालाबंदी के बाद आंदोलन और तेज किया जायेगा. चांद नजर आया, माह-ए-रमजान आज से

चंदवा़ बुधवार को चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम धर्मावलंबियों का पाक महीना रमजान शुरू हो गया. इसके साथ ही तरावीह की विशेष नमाज भी शहर के जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मस्जिद-ए-फातमा, मक्का मस्जिद, मदरसा गुलशने सैयदना शुक्रबाजार, कामता, कुजरी, बेलवाही, लाधूप, चकला, बोदा, ब्रहमणी, सेरक, रामपूर, हुचलू, मासियातु समेत अन्य स्थानों पर शुरू हो गयी. हाफिज मुफ्ती गुलजार मजहर ने कहा कि रमजान का रोजा हर बालिग मुसलमान पर फर्ज होता है. इस महीने की खासियत इसलिए भी है क्योंकि पाक कुरान शरीफ इसी माह अवतरित हुआ था. यह महीना गुनाहों से माफी का महीना है. जिसका पहला हिस्सा (शुरू का 10 दिन) रहमत (दया, कृपा), दूसरा हिस्सा (बीच का 10 दिन) माफी, गुनाहों से छुटकारा दिलाता है. तीसरा हिस्सा (अंतिम 10 दिन) दोजख (नरक) से आजादी हासिल करने का महत्वपूर्ण समय है. रोजा का पूरा सवाब (पुण्य) तभी प्राप्त होगा जब रोजेदार रोजा के दौरान सभी उसूलों और कायदों को सही ढंग से अदा करेंगे. रोजा रखने को लेकर छोटे बच्चे भी काफी उत्साहित हैं. रमजान के साथ ही बाजार में सेवई, खजूर, इत्र, टोपी की बिक्री भी शुरू हो गयी है. इससे बाजार की रौनक भी बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >