सार्वजनिक बोरिंग पर कब्जा का आरोप, एसपी से लगायी गुहार

सार्वजनिक बोरिंग पर कब्जा का आरोप, एसपी से लगायी गुहार

लातेहार. जिले के हेरहंज प्रखंड के हुणडरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सार्वजनिक जलमिनार के बोरिंग पर अवैध कब्जा का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीण आशा देवी, अनीता देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव की अंजू देवी, कौशल्या देवी सहित कुछ लोग सरकारी बोरिंग पर कब्जा किये हुए हैं और किसी को पानी लेने नहीं देते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक मात्र चापाकल खराब हो चुका है. वर्ष 2024 में सरकार की ओर से जलमिनार के लिए बोरिंग करायी गयी थी. उसमें पाइप लगाने पहुंचे मिस्त्री को दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया. उसके बाद स्वयं से मोटर लगाकर बोरिंग पर कब्जा कर लिया है. हम लोग जब पानी लेने जाते हैं तो पत्थर चलाये जाते हैं और यह कहकर रोका जाता है कि बोरिंग उनकी जमीन पर है. ग्रामीणों ने एसपी से मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सहायक अध्यापक सह पारा शिक्षक को विदाई दी

लातेहार. उच्च विद्यालय पोचरा के सहायक अध्यापक सह पारा शिक्षक संघ के महासचिव अनूप कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास शर्मा ने श्री कुमार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए सहायक आचार्य के पद पर चयन पर शुभकामनाएं दी. जिला परिषद विनोद उरांव ने कहा कि अनूप कुमार ने लगभग बीस वर्षों तक पारा शिक्षक के रूप में सेवा देते हुए संगठन में भी अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वह्न किया है. मौके पर अनूप कुमार ने कहा कि मेरा सिर्फ पद बदला है कार्य वही पुराना करना है. मौके पर मुखिया रामजी सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, आशुतोष पांडेय, मीना पंडित, रीता कुमारी, सतेंद्र मेहरा, बसंत कुमार, अमित कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिनेश ठाकुर, प्रेम मनोहर टोपनो, कलीमुद्दीन अंसारी समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >