चंदवा में करम मिलन समारोह की धूम, पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया पर्व; बांटी गयी साड़ियां

चंदवा में आजसू पार्टी ने करम मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों से पर्व मनाया गया. इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को लाल पाड़ साड़ी बांटी गईं.

चंदवा. चकला गांव में मंगलवार को आजसू पार्टी की पहल पर करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे और मनोज तुरी ने की.

इस दौरान करम पर्व का व्रत रखने वाली महिलाओं और बच्चियों के बीच लाल पाड़ साड़ी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम पर्व मनाया.

झारखंड की संस्कृति और एकता का प्रतीक है करम पर्व

आजसू जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है.

प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे ने कहा कि करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश देता है. अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू दास, नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, चकला मुखिया रंजीता एक्का, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, पवन कुमार, सुमित कुमार, अमित लोहरा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >