बारियातू. बारियातू पुलिस ने हेरहंज थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के कसमार व खौराटांड मे फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया.थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर थाना कांड संख्या 82/23 के प्राथमिक अभियुक्त संगीता देवी उर्फ सुनीता देवी पति स्व कामेश्वर उरांव (ग्राम कसमार), मंगलदेव उरांव पिता बालेश्वर उरांव (ग्राम खैराटांड) , सुजिता देवी पति मंगलदेव उरांव (ग्राम खैराटाड़, हेरहंज) के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत इस्तेहार को अभियुक्तो के घर पर एवं गांव के सवर्जानीक स्थान आंगनबाडी केन्द्र तथा पंचायत भवन मे चिपकाया गया. उक्त अभियुक्तों को अविलंब न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया.
फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तेहार
बारियातू पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर फरार अभियुक्तों के घर और सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाया। जल्द आत्मसमर्पण करने का दिया गया निर्देश।

फोटो : 9 चांद 5 : इश्तेहार चिपकाते पुलिस कर्मी. | Prabhat Khabar Network