दीपावली को लेकर बाजार में रौनक

लातेहार : प्रकाश उत्सव दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है. लोगों ने भी दीपावली की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. शहर की दुकानें सज गयी हैं. 28 अक्तूबर को धनतेरस है. इसको लेकर बरतन, इलेक्ट्रिकल्स एवं मोटर बाइक आदि दुकानों में आकर्षक सजावट की गयी है शहर के […]

लातेहार : प्रकाश उत्सव दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है. लोगों ने भी दीपावली की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. शहर की दुकानें सज गयी हैं. 28 अक्तूबर को धनतेरस है. इसको लेकर बरतन, इलेक्ट्रिकल्स एवं मोटर बाइक आदि दुकानों में आकर्षक सजावट की गयी है शहर के चौक-चौराहों पर पटाखे और लाइट की दुकानें लग गयी हैं.

चाइनीज लाइट की स्टॉक कम : इस वर्ष ग्राहकों का मिजाज देखते हुए इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों ने पारंपरिक भारतीय लाइट की बिक्री पर जोर दे रहे हैं. कई दुकानदारों ने स्वयं लोकल मिस्त्री से लाइट बनवा कर बेचने के लिए रखा है. दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष शहर से लेकर गांव तक चाइनीज लाइट के बहिष्कार की आवाज उठ रही है. इस कारण उन्होंने चाइनीज लाइट में अधिक पैसा नहीं लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >