बस ने ऑटो में धक्का मारा, तीन बच्चे घायल

Published at :09 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बस ने ऑटो में धक्का मारा, तीन बच्चे घायल

चंदवा : शुक्रवार की सुबह एनएच-99 पर एक बड़ा हादसा टल गया. सूर्यांश पब्लिक स्कूल की बस ऑटो से टकरा गयी. जिससे ऑटो पर सवार तीन बच्चे घायल हो गये. इनमें सचिन कुमार, रूपा कुमारी व सुगीया कुमारी शामिल हैं. सूचना पाकर चंदवा पुलिस पहुंची. घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. जहां इलाज […]

विज्ञापन

चंदवा : शुक्रवार की सुबह एनएच-99 पर एक बड़ा हादसा टल गया. सूर्यांश पब्लिक स्कूल की बस ऑटो से टकरा गयी. जिससे ऑटो पर सवार तीन बच्चे घायल हो गये. इनमें सचिन कुमार, रूपा कुमारी व सुगीया कुमारी शामिल हैं. सूचना पाकर चंदवा पुलिस पहुंची. घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी.

जानकारी के अनुसार उक्त बस एक ऑटो के पीछे चल रही थी. ऑटो के अचानक रुकने से बस से ऑटो में धक्का लग गया. बस के पीछे आम्रपाली से टोरी आ रहा हाइवा था. उक्त हाइवा ने स्कूल बस में ठोकर मार दी. इससे स्कूल बस व हाइवा को भी आंशिक नुकसान हुआ है. शुक्रवार को सुबह से ही घना कुहरा छाया था. कुहरा के कारण सड़क पर कुछ भी देख पाना असंभव था. करीब 11 बजे के बाद कुहरा छट पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola