लातेहार के गारू में 32 महिलाओं की बदलेगी राह, 25 दिन का सिलाई प्रशिक्षण शुरू

लातेहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एसएसबी 32वीं बटालियन ने महिलाओं के लिए 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

लातेहार. नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी 32वीं बटालियन की ओर से गारू प्रखंड के मायापुर और बारेसांढ़ में 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया.

रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

प्रशिक्षण में बारेसांढ़, तिलईटांड़, देरहागांव, रामसेली, मायापुर, बगडेगवा और पहाड़कोचा समेत आसपास के क्षेत्रों की कुल 32 महिला प्रतिभागी शामिल हो रही हैं. अतिथियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण युवतियों के लिए उपयोगी, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी पहल बताया.

कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण घरेलू कार्यों के साथ स्वरोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इससे प्रतिभागियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेगी.

सुदूर क्षेत्रों में लगातार चलाये जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम

कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी की ओर से नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए लगातार नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इनमें रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, कौशल विकास, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार, महिला सशक्तिकरण और बौद्धिक विकास कार्यक्रम शामिल हैं. इसके अलावा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित किये जाते हैं.

मौके पर डिप्टी कमांडेंट हिमांशु राठौर, सहायक कमांडेंट अभिषेक गौरव व रविंद्र सिंह, राजीव रंजन, मायापुर के ग्राम प्रधान अनुज तिर्की, रंजीत कुमार, वीएलई रिंकू सिंह और प्रशिक्षक मो राशिद खलीफा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >