तीन ट्रेन लुटेरे गिरफ्तार

कैप्शन …पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जानकारी देते पुलिस. प्रतिनिधि, लातेहारपुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस को मिली सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने ट्रेन लूट की घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया. इनमें अजय ठाकुर उर्फ गंगा ठाकुर, आफताब अंसारी तथा गोल्डेन अंसारी (तीनों नावागढ़, लातेहार) शामिल […]

कैप्शन …पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जानकारी देते पुलिस. प्रतिनिधि, लातेहारपुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस को मिली सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने ट्रेन लूट की घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया. इनमें अजय ठाकुर उर्फ गंगा ठाकुर, आफताब अंसारी तथा गोल्डेन अंसारी (तीनों नावागढ़, लातेहार) शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि आठ अक्तूबर को बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर रिचुघुटा व डेमू रेलवे स्टेशन के बीच आठ लुटेरों द्वारा चलती ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में उक्त तीनों शामिल थे. पुलिस इससे पहले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि शेष दो अब भी फरार हैं. श्री कुमार ने बताया कि लूटपाट में लुटेरों के हाथ नकद 15 हजार रुपये व छह मोबाइल लगे थे. पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों को जीआरपी इंस्पेक्टर चंद्रभूषण सिंह को सौंप दिया है. वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >