15 चांद 4 : शिविर में पशु का उपचार कराते लोग.बारियातू. श्रीराम फर्टिलाइजर एवं केमिकल क्योर की ओर से बुधवार को डाढ़ा गांव स्थित रामवि परिसर में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डाढ़ा, बचरा, लोदमदाग व रत्नादाग के 35 किसानों ने अपने पशुओं का इलाज कराया. नि:शुल्क दवा दी गयी. गर्भवती व दुधारू गाय को कैल्सियम व चारा दिया गया. कंपनी के विक्रय पदाधिकारी राजू शर्मा व डॉ पंकज सिंह ने किसानों को मौसमी बीमारी समेत दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी. गोशाला की साफ-सफाई व मवेशियों की धुलाई करने पर बल दिया गया.
35 मवेशियों का नि:शुल्क इलाज
15 चांद 4 : शिविर में पशु का उपचार कराते लोग.बारियातू. श्रीराम फर्टिलाइजर एवं केमिकल क्योर की ओर से बुधवार को डाढ़ा गांव स्थित रामवि परिसर में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डाढ़ा, बचरा, लोदमदाग व रत्नादाग के 35 किसानों ने अपने पशुओं का इलाज कराया. नि:शुल्क दवा दी गयी. […]
