सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

लातेहार. लातेहार जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की अनुशंसा नहीं करने पर जिले के किसानों में रोष है. कई क्षेत्रों के किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार भास्कर ने कहा कि सरकार लातेहार जिला के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा […]

लातेहार. लातेहार जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की अनुशंसा नहीं करने पर जिले के किसानों में रोष है. कई क्षेत्रों के किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार भास्कर ने कहा कि सरकार लातेहार जिला के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में लातेहार में औसत से काफी कम बारिश हुई है. बारिश देर से होने के कारण खेतों मे लगे बिचड़े नष्ट हो गये थे. जिन क्षेत्रों में धनरोपनी हुई भी थी, वहां बाद में बारिश नहीं होने के कारण फसल नष्ट हो गयी. ऐसे में जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं करना निराशाजनक है. वहीं कृषक उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं. फसल बीमा का भुगतान भी समय पर नहीं होता है. अब इस वर्ष काफी कम बारिश के बावजूद लातेहार को सूखा क्षेत्र घोषित नहीं किया जाना किसानों के लिए निराशाजनक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >